1K और 1M का मतलब क्या होता है? पूरी जानकारी|

एक बंदा कहता है —

 "1 हज़ार ... यार 1 हज़ार को 1K क्यों लिखते हैं सब? हज़ार को thousand यानी T से लिखना चाहिए था.. पर ये क्या बकवास है जहां देख रहा हूं 1K, 2K , 20K, likes और कमेंट है इसके। आखिर ये K ही क्यों है क्यों नहीं 1T दिखा रहा है??? " 😬😬

और दूसरा बंदा कहता है—
" अरे यार ये 1K क्या है 1M क्या है? क्या मतलब हुआ इसका? YouTube, Facebook, Instagram जहां देख रहा हूं वहां देखने को मिल रहा है।"

अगर आपके दिमाग में भी ऐसा ही कुछ चल रहा है
तो मेरे यार इस पोस्ट में सब जान जाओगे ...

अगर आप भी इंटरनेट की दुनिया में नए हैं तो आपने कई बार इनके बारे में जरुर सोचा आप भी इन 1K और 1M का Meaning जानना चाहते होंगे। आम जिन्दगी में हम शोर्टकट का इस्तेमाल करते ही हैं लेकिन इंटरनेट की दुनिया में भी ज्यादातर जगहों पर शोर्टकट का यूज देखने को मिल जाता है। फिर वो चाहे किसी से चैट करना हो या भी किसी संख्या को शोर्ट में लिखना। कुछ शोर्ट शब्द ऐसे होते हैं जिनका मतलब हमें पता नहीं होता है।  तो चलिए यारों सबसे पहले इस K वाले को समझते हैं।
बहोत पहले की बात है
ग्रीक भाषा मे लोग हजार के लिए चिलिओई शब्द का प्रयोग किया जाता था। जैसे आप लोग हज़ार को Thousand बोलते हो, तो समय धीरे धीरे बीतता गया तो लोगो को चिलियोई बोलना थोड़ा डिफिकल्ट लगने लगा और समय के साथ साथ इसको किलोई बोलने लगे सब। क्योंकि ये थोड़ा आसान था in comprising to चिलिओई । 
उसके बाद किलो को हम 1000 ग्राम या 1000 मीटर आदि के लिए उपयोग में लेने लगे जो 1000 संख्या को दर्शाता हैं।

देखो जब आप लोग कपड़े पहन कर बाहर निकलते हो तो कोई बोलता है अरे पागल, तेरे में ये कपड़ा बिल्कुल भी नहीं जमता। निकाल दे इसे, 
चुकी Thousand को T लिखना 1T, 2T, थोड़ा अजीब सा दिखता था। जच नहीं रहा था। इसलिए इसे भी निकाल दिया गया..
हां तो ऐसे ही हजार के लिए T कि जगह किलोई यानी K को Use किया गया और ये लोगो को बहुत पसंद भी आया और k का उपयोग करना ज्यादा आसान और उचित लगने लगा।
 आपने यूट्यूब पर भी हजार व्यूज होने पर उसे K शब्द द्वारा दर्शाया गया देखा होगा। तकनीकी भाषा मे भी हज़ार के लिए किलो का उपयोग होता हैं जैसे किलोबाइट आदि।

 आइये अब जानते हैं 1M का मतलब क्या होता है अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। आपने अक्सर Youtube और Facebook में नंबर के पीछे K और M का उपयोग जरुर देखा होगा। जब भी किसी फोटो में हजार से ज्यादा लाइक आते हैं तो वहां नंबर के पीछे 1K लगा दिया जाता है। 
और देखो यूट्यूब वीडियो में अगर व्यूज की संख्या 10 लाख के पार हो जाती है तो वहां व्यूज की संख्या के पीछे M लगा दिया जाता है। यानी 10 लाख= 1M , तो इसके पीछे क्या कारण है कि नंबर की जगह इन अल्फाबेट का इस्तेमाल किया जाता है।
जहां कहीं भी आपको किसी संख्या के पीछे K लिखा दिख जाए तो आपको समझ जाना है कि यहाँ हजार की बात हो रही है। 

उदाहरण के तौर पर 10K लिखा है तो इसका अर्थ 10 हजार हुआ। वहीं दूसरी तरफ अगर किसी संख्या के पीछे M लिखा हुआ है तो वह हिंदी में लाख और करोड़ को दर्शाता है।
उदाहरण के तौर पर अगर 1M लिखा है तो वह 10 लाख होगा। जबकि 10M होने पर वह 1 करोड़ हो जाता है। 
जहाँ भारतीय गणनाओं में किसी संख्या को दर्शाने के लिए हजार लाख करोड़ का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं विदेश और इंटरनेट में किसी संख्या की गणना के लिए थाउजेंड, मिलियन, बिलियन और ट्रिलियन का उपयोग किया जाता है।
इसपे भी गौर कीजिए।

1K = 1000 (एक हजार)
10K = 10,000 (दस हजार)
980K = 980,000 (नो लाख अस्सी हजार)
1M = 1,000,000 (दस लाख)
10M = 10,000,000 (एक करोड़)
100M = 100,000,000 (10 करोड़)


तो अब आप जान गए होंगे कि 1K और 1M का मतलब क्या होता है यदि आप भी सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं तो आपने कई जगह संख्या के पीछे K, M का प्रयोग देखा होगा। ऐसे में आपने भी कई बार इनका अर्थ जानने की इच्छा जाहिर की होगी लेकिन अब इस पोस्ट को पढ़ने के बाद सब कुछ क्लियर हो गया होगा। तो उम्मीद करते हैं आज का यह पोस्ट आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगा।
मिलते हैं अगले पोस्ट में।
Dhanywad !

0 Comments